NEWS:- मनासा में पीडीएस चावल का अवैध संग्रहण करने वाले तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज,पढ़े खबर

23 May 2026 whatsapp Facebook      264


मनासा। जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले शासकीय राशन की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के निर्देश एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश के आदेश के पालन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी मनासा जितेन्द्र नागर द्वारा पीडीएस के फोर्टिफाइड चावल का अवैध संग्रहण करने वाले तीन दुकानदारों के विरुद्ध थाना मनासा में एफआईआर दर्ज कराई गई है।जानकारी के अनुसार दिनांक 22 मई 2026 को भाटखेड़ी नाका स्थित दुकान संचालक विशाल पिता अशोक राठौड़, लक्की पिता दिलीप सोनी एवं रवि पिता भारत लोहार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया।बताया गया कि दिनांक 6 अप्रैल 2026 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा श्रीमती किरण आंजना के निर्देश पर नायब तहसीलदार श्री रूपसिंह राजपूत एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र नागर द्वारा भाटखेड़ी नाका क्षेत्र की अनाज दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान शासकीय उचित मूल्य दुकानों से वितरित होने वाले पीडीएस के फोर्टिफाइड चावल का अवैध संग्रहण पाए जाने पर कार्रवाई की गई।निरीक्षण के दौरान विशाल राठौड़ के यहां से 297 किलोग्राम, लक्की सोनी के यहां से 40 किलोग्राम तथा रवि लोहार के यहां से 275 किलोग्राम शासकीय चावल जब्त किया गया। जांच के समय संबंधित दुकानदार जब्त चावल के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या खरीद-बिक्री संबंधी बिल प्रस्तुत नहीं कर सके।प्रशासन के अनुसार उक्त कृत्य म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2015 की कंडिका 13(1) एवं 13(2) का उल्लंघन है, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय राशन की कालाबाजारी, अवैध विक्रय एवं संग्रहण के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-फर्जी वारिस बनकर जमीन हड़पने के मामले में सरपंच, सचिव, पटवारी व तहसीलदार सहित अन्य पर मामला दर्ज,पढ़े खबर

23 May 2026 whatsapp Facebook      259


नीमच ।जिले के रामपुरा तहसील अंतर्गत ग्राम बैसला में मृत व्यक्ति का फर्जी वारिस बनकर करीब 2 हेक्टेयर कृषि भूमि हड़पने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) भोपाल ने बड़ा खुलासा करते हुए सरपंच, सचिव, पटवारी, तत्कालीन तहसीलदार सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। प्रेस नोट के अनुसार ग्राम बैसला निवासी भगवान मीणा पर आरोप है कि उसने मृतक केदार मीणा की भूमि हड़पने के उद्देश्य से स्वयं को उनका वैध वारिस बताकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। इस कार्य में ग्राम पंचायत बैसला की तत्कालीन सरपंच प्रेमलता अमर रावत, सचिव आनंद सक्सेना, तत्कालीन पटवारी अनुराग पाटीदार तथा तत्कालीन तहसीलदार बी.के. मकवाना सहित अन्य लोगों की भूमिका सामने आई है।जांच में पाया गया कि आरोपियों ने फर्जी वारिसान प्रमाण पत्र, असत्य वंशावली एवं पंचनामा तैयार कर भूमि नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करवाई। इसके आधार पर मृतक केदार मीणा की कृषि भूमि आरोपी भगवान मीणा के नाम दर्ज कर दी गई।EOW भोपाल द्वारा शिकायत क्रमांक 772/25 की जांच के बाद आरोप प्रमाणित पाए जाने पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं 420, 467, 468, 471, 120-बी सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।मामले में ग्राम पंचायत एवं राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा पद का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से जमीन हड़पने की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। जांच एजेंसी ने कहा है कि प्रकरण में आगे और भी खुलासे हो सकते हैं।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-आगामी त्योहार को लेकर मनासा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक,पढ़े खबर

23 May 2026 whatsapp Facebook      250


मनासा। नगर के थाना परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों व नगरवासियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, बैठक में आगामी त्योहार ईद-उल-अज़हा एवं अन्य धार्मिक आयोजन को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ मनाने पर जोर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे परंपराओं का पालन करें, असामाजिक तत्वों पर नज़र रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करे। प्रशासन के साथ ही नगरवासियों का भी कर्तव्य है कि वे आने वाले त्योहारों को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाना है। बैठक में एसडीएम मेम, एसडीओपी मेम, थाना प्रभारी और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहे। एवं नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार मौजूद थे, जिन्होंने प्रशासन को त्योहारों में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। साथ ही एसडीएम मेम द्वारा सोशल मीडिया पर भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट से बचने तथा शांति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने की हिदायत दी गई।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-खेत पर फांसी लगाकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी,पढ़े खबर

23 May 2026 whatsapp Facebook      857


मनासा ।थाना क्षेत्र के गांव बरडिया कैंट में एक व्यक्ति द्वारा खेत पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज पिता अर्जुन जाति बांछड़ा उम्र करीब 40 वर्ष निवासी बरडिया कैंट ने अपने खेत पर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।बताया जा रहा है कि मामला बोरखड़ी से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-जिले के नागरिक फटाखे अपने घरों में ना रखे,कलेक्‍टर ने की नागरिकों से अपील,पढ़े खबर

21 May 2026 whatsapp Facebook      487


नीमच।कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के नागरिकों से अपील की है, कि दीपावली पर खरीदे गये और उपयोग से शेष रहे फटाखे कोई भी नागरिक अपने घरों में ना रखे। उनको फटाखा गोदामों में जमा करवा दें।कलेक्‍टर ने जिल के अस्‍थाई फटाखा लायसेंसी विक्रेताओं से भी कहा, है कि यदि उनके पास दीपावली के बचे हुए फटाखे उपलब्‍ध हो, तो वे उन फटाखों को भी अपने घरों में ना रखे। ऐसे सभी फटाखों को सुरक्षा की दृष्टि से जिले के स्‍थाई गोदामों में जमा कर रसीद प्राप्‍त कर लें। कलेक्‍टर ने कहा, कि घर में रखे पटाखों से गर्मी में अग्‍नी दुघर्टना की संभावना बढ जाती है। उन्‍होने सभी से अपील की है, कि कोई भी अपने घरों में फटाखे ना रखे।कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम एवं एसडीओपी को उनके क्षेत्र में स्थित फटाखा दुकानों, गोदामों व अन्‍य विस्‍फोटक सामग्री के भण्‍डारण स्‍थलों का भी नियमित रूप से संयुक्‍त निरीक्षण कर आवश्‍यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। एसपी राजेश व्‍यास ने भी अधिकारियों को नियमित रूप से प्रत्‍येक तीन माह में नियमित अंतराल पर विस्‍फोटक सामग्री एवं फटाखा गोदामों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए है।


NEWS:-धरती आबा अभियान 15 उज्ज्वला कनेक्शन एवं 6 आयुष्मान कार्ड वितरित,पढ़े खबर

21 May 2026 whatsapp Facebook      484


नीमच।प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान तहत जनभागीदारी-सबसे दूर, सबसे पहले अभियान के तहत जिले में जनभागीदारी सप्ताह एवं गरिमा उत्सव शिविर 18 से 25 मई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है।इस अभियान के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत परलाई के ग्राम कानोड़ में 15 उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किए गए। ग्राम पालरी में घर-घर जाकर 25 ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्राम धाकड़खेड़ी एवं दंतलई में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। संतृप्ति शिविर एवं जनसुनवाई: ग्राम दलपतपुरा में संतृप्ति शिविर के साथ जनसुनवाई की गई, जिसमें कोई भी शिकायत/आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।  ग्राम झांझरवाड़ा के संतृप्ति शिविर में 6 आयुष्मान कार्ड बनाए एवं 02 वृद्धावस्था पेंशन प्रकरण तैयार किए गए। यहां भी जनसुनवाई में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। यह जानकारी जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर ने दी है

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई,54 किलो डोडाचूरा व इको कार सहित एक आरोपी गिरफ्तार,पढ़े खबर

21 May 2026 whatsapp Facebook      480


नीमच। प्रदेशभर में चलाए जा रहे नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस थाना रतनगढ़ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी के कब्जे से 54 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं एक इको कार जब्त की है।पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।जानकारी के अनुसार दिनांक 21 मई 2026 को पुलिस टीम द्वारा गुरुद्वारा के आगे नीम का खेड़ा रोड, रतनगढ़ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक MP 53 CA 6850 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया।पुलिस ने आरोपी नन्दलाल उर्फ विक्रम पिता महेन्द्र बंजारा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम पतलोई थाना जावदा जिला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जप्त मशरुका :54 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 8 लाख 10 हजार रुपये।

एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी इको कार क्रमांक MP 53 CA 6850, कीमत लगभग 5 लाख रुपये।

पुलिस ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

21 May 2026 whatsapp Facebook      515


गेहूं आवक 2115, भाव ₹2342 से ₹2531

मक्का आवक 102, भाव ₹1881 से ₹1953

उड़द आवक 2, भाव ₹5000 से ₹5000

चना आवक 715, भाव ₹5170 से ₹5452

मसूर आवक 14, भाव ₹6000 से ₹6850

सोयाबीन आवक 1475, भाव ₹3800 से ₹5645

मेथी आवक 190, भाव ₹4000 से ₹6450

अलसी आवक 350, भाव ₹7120 से ₹8465

धनिया आवक 8, भाव ₹10801 से ₹11700

लहसुन आवक 850, भाव ₹1500 से ₹10800

जौ आवक 12, भाव ₹2250 से ₹2295

तिल्ली आवक 62, भाव ₹14700 से ₹17150

मंडी भाव रिपोर्ट बद्रीलाल गुर्जर 

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- मनासा पुलिस की बड़ी कार्यवाही,अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 3 देशी पिस्टल व कारतूस सहित हथियार बनाने का सामान जब्त,एक आरोपी गिरफ्तार,एक फरार,पढ़े खबर

21 May 2026 whatsapp Facebook      1180


मनासा। पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं एसडीओपी निकिता सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 3 अवैध देशी पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस एवं हथियार बनाने का भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आंतरीमाता निवासी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार एक देशी पिस्टल और जिंदा राउंड लेकर मोटरसाइकिल से मनासा की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने सारसी फंटे पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी दुर्गाशंकर ने बताया कि उसने ग्राम आंतरीमाता निवासी नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर से पिस्टल खरीदी थी तथा दो अन्य पिस्टल भी लेने वाला था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो और देशी पिस्टल बरामद की। पूछताछ में राजस्थान एवं आसपास के जिलों के तस्करों को हथियार सप्लाई करने की बात भी सामने आई है, जिस संबंध में पुलिस जांच कर रही है।इसके बाद पुलिस ने आरोपी नानालाल के घर दबिश दी, जहां से अवैध हथियार बनाने के उपकरण एवं मशीनें जब्त की गईं। जब्त सामान में ग्राइंडर मशीन, देशी बंदूक बनाने की नाल, ट्रेगर, मैगजीन, वेल्डिंग मशीन, हथौड़ा, प्लायर, स्प्रिंग सहित अन्य उपकरण शामिल हैं। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी नानालाल फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी दुर्गाशंकर पिता नोंदराम सुतार निवासी ग्राम आंतरीमाता

फरार आरोपी नानालाल पिता सुन्दरलाल सिकलीगर निवासी ग्राम आंतरीमाता

जब्त सामग्री 3 देशी पिस्टल 2 जिंदा कारतूस ग्राइंडर मशीन देशी बंदूक बनाने की नाल ट्रेगर, मैगजीन वेल्डिंग मशीन हथौड़ा, प्लायर, स्प्रिंग सहित अन्य उपकरण

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित उपनिरीक्षक तेजसिंह सिसोदिया, सहायक उपनिरीक्षक गोविंदसिंह राठौर, प्रधान आरक्षक राघवेन्द्रसिंह, प्रकाश सिनम, मनोहरदास बैरागी, आरक्षक पदमसिंह, ईश्वर प्रजापति, सैनिक मोहनसिंह एवं साइबर सेल प्रभारी प्रदीप शिंदे सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-सर्पदंश से एक 14 वर्षीय मासूम बालक की हुई मौत, परिवार में छाया मातम,पढ़े खबर

21 May 2026 whatsapp Facebook      727


रामपुरा।नगर में एक और दर्दनाक घटना घटीत हुई जिससे हर कोई अचंभित है, प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि मैं एक मासूम को सांप ने काट लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई, मिली जानकारी के अनुसार अली पिता इरफान हुसैन उम्र 14 वर्षीय निवासी रामपुरा को सांप ने काट लिया था जिसको परिजन शासकीय चिकित्सालय रामपुरा उपचार हेतु लाए थे जिसका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था किंतु समीप ही जाते हुए उक्त मासूम बालक की सर्पदंश से मौत हो गई, उक्त मासूम बालक की मौत से नगर एवं परिवार जनों में शोक की लहर है रामपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव परिजनों को सौंप दिया है।


NEWS:-सीआरपीएफ जवान संजय पाटीदार का आकस्मिक निधन,गार्ड ऑफ ऑनर के साथ होगी अंतिम विदाई,पढ़े खबर

21 May 2026 whatsapp Facebook      818


जीरन। सीआरपीएफ नीमच में पदस्थ जीरन निवासी संजय पाटीदार पिता प्रेमनारायण पाटीदार (सगवारिया) का बीती रात आकस्मिक निधन हो गया। वे करीब 35 वर्ष के थे और सीआरपीएफ नीमच के डीआईजी कार्यालय में सेवाएं दे रहे थे। उनके निधन की खबर से जीरन सहित आसपास क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।जानकारी अनुसार सुबह 8:30 बजे नीमच रोड स्थित पेट्रोल पंप से जवान संजय पाटीदार का पार्थिव शरीर ससम्मान रैली के रूप में नगर में लाया जाएगा। वहीं सुबह 9 बजे लोहिया नगर स्थित निवास से अंतिम यात्रा निकलेगी। सीआरपीएफ द्वारा जीरन मुक्तिधाम पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी जाएगी।

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

20 May 2026 whatsapp Facebook      820


गेहूं आवक 3150, भाव ₹2340 से ₹2711

मक्का आवक 144, भाव ₹1851 से ₹2030

उड़द आवक 5, भाव ₹5600 से ₹6100

चना आवक 646, भाव ₹4000 से ₹5781

मसूर आवक 32, भाव ₹3000 से ₹7800

सोयाबीन आवक 2341, भाव ₹3280 से ₹7590

रायड़ा आवक 4, भाव ₹7250 से ₹7250

पोस्ता आवक 1, भाव ₹95000 से ₹113800

मैथी आवक 255, भाव ₹5340 से ₹9211

अलसी आवक 246, भाव ₹6991 से ₹9743

धनिया आवक 8, भाव ₹11400 से ₹12500

लहसुन आवक 977, भाव ₹1500 से ₹15000

जौ आवक 14, भाव ₹2191 से ₹2281

चिया आवक 42, भाव ₹14300 से ₹19700

मंडी भाव - बद्रीलाल गुर्जर 

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:- जहरीला पदार्थ का सेवन करने से 22 वर्षीय युवती की हुई मौत,पुलिस जुटी जांच में,पढ़े खबर

20 May 2026 whatsapp Facebook      928


नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोरखेड़ी की रहने वाली 22 वर्षीय युवती की जहरीला पदार्थ सेवन करने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रिया पिता गोर्वधन निवासी बोरखेड़ी ने मंगलवार को दोपहर में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था।तभी हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया। वहीं उक्त युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस द्वारा मामले की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि युवती ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ सेवन किया। वहीं परिजनों के आरोपों के आधार पर भी पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-नीमच जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवा बिक्री पर जताया विरोध,रेली निकाल प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन,जिले के मेडिकल रहे बंद,पढ़े खबर

20 May 2026 whatsapp Facebook      836


नीमच। नीमच जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (NDCDA) ने अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री एवं क्विक कॉमर्स कंपनियों द्वारा अनियंत्रित होम डिलीवरी को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार से तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि इससे जनस्वास्थ्य के साथ-साथ छोटे दवा व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है।एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय किलेवाला (केम्स कॉर्नर, नीमच), सचिव राकेश पटवा (विहान ड्रग हाउस, नीमच) एवं कोषाध्यक्ष अजय तिवारी (अजय मेडिकल स्टोर, मनासा) ने संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा कि वर्ष 2018 में केवल जनमत आमंत्रित करने हेतु जारी अधिसूचना GSR 817(E) अब अप्रासंगिक हो चुकी है। वहीं कोविड महामारी के दौरान आपातकालीन परिस्थितियों में जारी GSR 220(E) की वर्तमान सामान्य परिस्थितियों में आवश्यकता नहीं है, लेकिन विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म एवं क्विक कॉमर्स कंपनियां इसका दुरुपयोग कर रही हैं।एसोसिएशन ने बताया कि इन विषयों को समय-समय पर प्रमाण सहित केंद्र सरकार एवं संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष रखा गया, लेकिन अवैध गतिविधियों को स्वीकार किए जाने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।जनस्वास्थ्य एवं छोटे दवा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए एसोसिएशन ने सरकार से चार प्रमुख मांगें रखी हैं अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के विरुद्ध तत्काल एवं कठोर कार्रवाई की जाए।बिना वैध एवं सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवाओं की बिक्री एवं होम डिलीवरी पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।GSR 817(E) एवं GSR 220(E) को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।ऑनलाइन प्लेटफॉर्म द्वारा दी जा रही अत्यधिक छूट (Deep Discounting) एवं Predatory Pricing नीति पर रोक लगाई जाए।एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर के केमिस्ट एवं दवा विक्रेता स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था की मजबूत रीढ़ रहे हैं। कोविड महामारी जैसे कठिन समय में भी दवा व्यापारियों ने निर्बाध दवा आपूर्ति सुनिश्चित कर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।उन्होंने केंद्र सरकार से जनहित, जनस्वास्थ्य एवं मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

MANDI BHAV:-आज के मनासा मंडी भाव ,कोन सी जींस में रही तेजी और नरम ,पढे मंडी भाव

19 May 2026 whatsapp Facebook      920


गेहूं आवक 2494, भाव ₹2300 से ₹2683

मक्का आवक 165, भाव ₹1360 से ₹2041

उड़द आवक 12, भाव ₹2900 से ₹5600

चना आवक 305, भाव ₹4480 से ₹5713

मसूर आवक 9, भाव ₹5000 से ₹8501

सोयाबीन आवक 1504, भाव ₹4100 से ₹7551

रायड़ा आवक 38, भाव ₹6000 से ₹7200

मेथी आवक 198, भाव ₹5230 से ₹7512

अलसी आवक 319, भाव ₹7300 से ₹9843

धनिया आवक 16, भाव ₹10401 से ₹12500

इसबगुल आवक 1, भाव ₹10180 से ₹10180

लहसुन आवक 872, भाव ₹1100 से ₹14590

प्याज आवक 3, भाव ₹780 से ₹780

जौ आवक 34, भाव ₹2388 से ₹2388

चिया आवक 58, भाव ₹13510 से ₹20701

मंडी रिपोर्ट - बद्रीलाल गुर्जर 


NEWS:-मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना नीमच जिले के 3 ग्रामों का चयन,पढ़े खबर

19 May 2026 whatsapp Facebook      911


नीमच।शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना के तहत जिले की विधानसभा नीमच में ग्राम पालसोड़ा, जावद विधानसभा में ग्राम झांतला एवं मनासा विधानसभा के ग्राम कंजार्डा का चयन किया गया है।शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में 25 मई 2026 को प्रातः 11:00 बजे कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी। बैठक में योजना के 05 वर्षीय विजन डाक्यूमेंट का प्रस्तुतीकरण कर अनुमोदन किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु समस्त विभागों के जिला अधिकारियों को सदस्य का दायित्व सौंपते हुए शासन द्वारा चयनित ग्रामों के लिए विभागवार 05 वर्षीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश पूर्व में जारी किए जा चुके हैं।कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने सभी संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया है, कि वे 25 मई को आयोजित बैठक में अपने विभाग की कार्ययोजना के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। मुख्यमंत्री वृन्दावन ग्राम योजना का उद्देश्य चयनित ग्रामों का समग्र विकास कर उन्हें आदर्श ग्राम के रूप में स्थापित करना है, जिसमें अधोसंरचना विकास, आजीविका संवर्धन, पशुधन विकास, जैविक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष फोकस किया जाएगा।

bf09013d9e831e3916cc10df76743ecb.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-गंभीर बीमारी के इलाज से उजड़े आशियाना तक, रेडक्रास से मिली त्वरित आर्थिक मदद,120 आवेदकों की सुनीं समस्याएं,पढ़े खबर

19 May 2026 whatsapp Facebook      894


नीमच।कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई कर 120 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित जिला अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर बी.एस.कलेश सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई के प्रमुख प्रकरण एवं त्वरित निर्देश स्वास्थ्य सहायता कलेक्‍टर ने बघाना निवासी अजय ग्वाला के पुत्र की गंभीर बीमारी के उपचार हेतु रेडक्रास से आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। निलिया निवासी शैतान भील के पति के उपचार हेतु रेडक्रास से आर्थिक सहायता एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निःशुल्क उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।कलेक्‍टर ने सिंगोली की जरूरतमंद साजन की झोपड़ी जल जाने पर रेडक्रास से 12 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।भूमि विवाद का निराकरण वसंतपुरा, रामपुरा की दिव्यांग रोड़ीबाई की मालिकाना हक की जमीन पर परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा विक्रय एवं क्रेता द्वारा जबरन कब्जा करने संबंधी आवेदन पर एसडीएम व तहसीलदार को त्वरित कार्यवाही कर रोड़ीबाई को उसके हिस्से की जमीन का मौके पर कब्जा दिलाने के निर्देश दिए।जनसुनवाई में मनासा के लखनसिंह, भादवामाता के पप्पूलाल, जमुनिया कलां के ललित कुमार, चम्पी के भोलीराम कुमावत, रगसपुरिया के दिनेश कुमार, निपानिया आबाद की शबूबाई, नयागांव के सत्तु धाकड़, राजु धाकड़, सारेल्या की मायाकुंवर, पिपलन्यावास के नाहरसिंह, जसवंतपुरा के हीरालाल, डायली के अर्जुन खींची, पावटी के शिवलाल धनगर, नीमच की गंगाबाई, सरवानिया महाराज के भेरूलाल, पिपलिया नाथावत के चमनसिंह, पिपलिया की कंकूबाई, गांधी नगर नीमच के अनुराग जोशी, नीमच सिटी के प्रेमचंद, बघाना की शकुंतलाबाई सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

ae1070312fb0d2cd0695eb166b9c9123.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-मनासा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर संपन्न,47 हितग्राहियों ने लिया स्वास्थ्य लाभ,पढ़े खबर

19 May 2026 whatsapp Facebook      902


मनासा।शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा मंगलवार को पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनासा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार ने आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, स्त्रीरोग, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर निःशुल्क औषधियां वितरित की। शिविर में कुल 47 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में सुशीला खिंचावत, अयोध्या प्रसाद अहिरवार शहरी सुपरवाइजर, नीरूबाला कोरडे एवं मीना पाटीदार ने सहयोग किया।

a017e0caf9119cc47e6729799c0161ba.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS :-प्रशासन गांव की चौखट पर कलेक्टर ने दलपतपुरा में जाजम पर बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, पढ़े खबर

19 May 2026 whatsapp Facebook      931


नीमच।प्रशासन गांव की चौखट पर की संकल्पना को साकार करते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने रविवार को जिलाधिकारियों के साथ तहसील जीरन के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य ग्राम दलपतपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित की। कलेक्टर ने ग्रामीणों के साथ एक ही जाजम पर बैठकर एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश स्वरोजगार को बढ़ावा भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत 11 हितग्राहियों के प्रकरण तैयार किए गए। पैर से दिव्यांग युवक पवन को इसी योजना में ऋण सहायता एवं आवश्यकता पड़ने पर रेड क्रॉस से भी आर्थिक मदद का आश्वासन दिया गया।

 हर घर नल से जल- जल निगम को क्षेत्र के सभी गांवों में 3 दिन में गुणवत्ता पूर्ण रोड रेस्टोरेशन एवं वंचित बसाहटों में हर घर नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देशदिए। महाप्रबंधक जल निगम ने बताया कि दो माह में सभी गांवों में नल से जलापूर्ति प्रारंभ हो जाएगी। स्थानीय युवक प्रेमलाल को पंप ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

बिजली समस्या का समाधान- ग्राम दलपतपुरा की विद्युत लाइन जीरन से जोड़ने हेतु एक सप्ताह में सर्वे कर प्रस्ताव* तैयार करने के निर्देश। लो वोल्टेज समाधान हेतु 3 दिन में अधिक क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन।

सड़क मरम्मत- लोक निर्माण विभाग को जीरन-चीता खेड़ा सड़क की तत्काल मरम्मत एवं एक सप्ताह में गड्ढे ठीक करने के निर्देश। ग्राम हरवार में पीएमजीएसवाई की क्षतिग्रस्त सड़क संधारण अवधि में होने से ठेकेदार से तत्काल ठीक कराने के निर्देश।

 ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था - पीएचई को मंगलवार को दलपतपुरा पहुंचकर नवीन नलकूप खनन व हैंडपंपों में सिंगल फेस पंप स्थापित कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

 आधारभूत संरचना- स्टाप डेम मरम्मत, शाला बाउंड्री वॉल, दलपतपुरा-अघोरिया मार्ग पर पुलिया, नायनखेड़ी में शमशान शेड एवं खेल मैदान निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश पंचायत सचिव को दिए।

 वन क्षेत्र आबादी का व्यवस्थापन- वन एवं राजस्व विभाग को संयुक्त सर्वे कर एसडीएम के माध्यम से प्रस्ताव तैयार कर वन क्षेत्र में व्यवस्थापन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये 

सामाजिक सुरक्षा-गांव की महिला आशा बेवा दौलत राम की समग्र आईडी बनाने, नियमानुसार पेंशन, खाद्यान्न पात्रता पर्ची एवं शासन की अन्य योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश जनपद सीईओं को दिए गये।

 कुपोषण पर वार - महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सेम एवं मैंम श्रेणी के 5 बच्चों को सुपोषण किट प्रदान की गई।मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के तहत पुरानी आबादी दलपतपुरा में सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हो गया है, शीघ्र निर्माण प्रारंभ होगा।

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल के पश्चात अधिकारियों के साथ ग्राम में ही रात्रि भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, वन मंडलाधिकारी एस.के. अटोदे,एडीएम बी.एस. कलेश, एसडीएम संजीव साहू सहित समस्त जिला अधिकारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थे।

1b56ad5936b30113954bb1bbe57c5f1c.jpg
Call Now
whatsapp

NEWS:-मंदसौर पोस्ट ऑफिस में CBN की बड़ी कार्रवाई, कनाडा भेजे जा रहे पार्सल से करीब 2 किलो अफीम जब्त,पढ़े खबर

19 May 2026 whatsapp Facebook      1030


मंदसौर। शहर के पोस्ट ऑफिस में शुक्रवार को सीबीएन (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कनाडा भेजे जा रहे एक संदिग्ध पार्सल से करीब 2 किलो अफीम जब्त की है।जानकारी के अनुसार पार्सल पर पता नीमच का बताया गया था और इसकी बुकिंग कनाडा भेजने के लिए कराई गई थी। पोस्ट ऑफिस में पार्सल संदिग्ध लगने पर इसकी सूचना नारकोटिक्स विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही CBN की टीम मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की जांच के दौरान पार्सल से भारी मात्रा में अफीम बरामद होने की सूचना सामने आई है। कार्रवाई के बाद सीबीएन टीम पार्सल को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए रवाना हो गई फिलहाल मामले में पार्सल भेजने वाले व्यक्ति एवं उससे जुड़े नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों द्वारा पूरे मामले में पूछताछ एवं जांच जारी है।

All Rights Reserved | Times Of Neemuch © 2024
Developed By: Dhangar Software  -    8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy